सोशल मीडिया पर छाया सपना चौधरी का दुल्हन वाला लुक, देखें वायरल तस्वीरें


मशहूर हरियाणवी डांसिंग क्वीन और सिंगर सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके सितारे शादी के बाद भी इन दिनों बुलंदियों पर हैं। सपना के लटके-झटके हरियाणा ही नहीं बल्कि देश भर में पसंद किए जाते हैं। 


सपना खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।


दुल्हन के अवतार में सपना चौधरी सोशल मीडिया पर कहर ढा रही हैं। उन्होंने बेहद खूबसूरत आउटफिट पहन रखा है। नारंगी रंग में भारी काम वाला उनका लहंगा अभिनेत्री को काफी क्लासी लुक दे रहा है। 


सपना ने अपना फोटोशूट घर पर कराया है। वह बालकनी में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। लहंगे के साथ सपना की हैवी ज्वैलरी उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।


सपना चौधरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में तीन गाने रिलीज हुए हैं 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा'। इन गानों में सपना अपने पुराने वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो इन दिनों एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने