1. एक गिलास दूध को गर्म करें और उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। इसमें स्वाद के लिए आप शहद भी डाल सकते हैं। लगातार हल्दी दूध और शहद के सेवन से आपको एड़ियों के दर्द से राहत मिलेगी।
3. सुबह स्नान करते समय हल्के से तलवों को रग़ड़कर साफ करें और स्नान के बाद सादा सरसों का तेल लगाएं दर्द से राहत मिलेगी।
4. मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर में सूजन को कम करता है। तीन से चार बूंदें मछली का तेल लें और इससे पैरों की मालिश करें, आपको दर्द से राहत मिलेगी।
5. अगर आप वर्किंग हैं और हील्स की चप्पल और जूते पहनने की शौकीन हैं तो अपनी आदत को चैंज करें। लंबी हील्स से रक्त का प्रवाह असामान्य होता है।
6. गर्म पानी में अलसी के तेल की कुछ बूंदें डालकर कुछ देर तक पैरों को उसमें डुबोकर पैरों की सिकाई करें। इससे आपको पैरों के दर्द से राहत मिलेगी। आप अल्सी का तेल भी एड़ियों पर लगा सकते हैं, इससे भी आपको दर्द से राहत मिलेगी।
7. अगर आपको हील स्पर की वजह से एड़ी में दर्द हो रहा है तो गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर पैरों को उसमें कुछ देर तक डुबोए रखें, इससे दर्द से राहत मिलेगी।



إرسال تعليق