पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन पर बुरी तरह से भड़क गए। सलमान ने वॉन की आलोचना तब की जब उन्होंने विराट कोहली और केन विलियमसन की तुलना कर डाली। सलमान बट्ट ने यहां तक कह डाला की विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 70 शतक लगाए हैं जबकि माइकल वॉन ने वनडे क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। सलमान बट्ट की ये प्रतिक्रिया तब आई जब माइकल वॉन ने विराट कोहली व केन को लेकर एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि, विराट कोहली भारत में हैं इस वजह से उन्हें लोग महान करते हैं जबकि केन भारत के नहीं है और इस वजह से उन्हें महान नहीं कहा जाता।
माइकल वॉन के बारे में सलमान बट्ट ने साफ तौर पर कहा कि, वो अपने देश के लिए ओपनिंग करते थे, लेकिन उन्होंने तब भी वनडे में एक शतक नहीं लगाया। विराट कोहली और केन विलियमसन की तुलना किसने की, माइकल वॉन ने। वो जरूर इंग्लैंड के लिए एक अच्छे कप्तान साबित हुए, लेकिन बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। एक ओपनर बल्लेबाज होने के बावजूद अगर आप वनडे में शतक तक नहीं लगा पाए तो फिर चर्चा करना ही बेकार है।



إرسال تعليق