भारत में कोरोना महामारी के साथ ही अब ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस और येलो फंगस से जुड़े केस सामने आने के बाद लोगों का डर बढ़ गया है. ब्लैक फंगस के कई खतरनाक मामले सामने आ चुके हैं। म्यूकरमाइकोसिस जिसे ब्लैक फंगस कहते हैं,आमतौर पर जिन कोविड मरीजों को ज्यादा स्टेरॉयड दी गई, जो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे, ऑक्सीजन मास्क या वेंटिलेटर के जरिए ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, खराब हाइजीन के कारण या डायबिटीज जैसी अन्य बीमारियों से झूझ रहे लोगों को ब्लैक फंगस का ज्यादा खतरा है। अगर इस ब्लैक फंगस का सही समय पर इलाज ना किया जाए तो ये घातक साबित हो सकता है।
एक्सपर्ट के अनुसार ये उन लोगों में आसानी से फैल रहा है जो पहले से किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है। इसके अलावा कोविड दवाइयां डायबिटिक और नॉन डायबिटिक दोनों ही मरीजों में ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ा सकती हैं, जो फंगस के बढ़ने का मुख्य कारण माना जाता है। ऐसे में कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर इस ब्लैक फंगस के खतरे को कम किया जा सकता है। डेंटिस्ट के अनुसार, कुछ ऐसे दंत स्वच्छता नियम हैं जिनका पालन करके ब्लैक फंगस के साथ-साथ कई अन्य वायरल और फंगल इंफेक्शन के खतरे को कम कर सकते हैं।
1. दिन में दो से तीन बार ब्रश करें।
2. सुबह शाम खाने के बाद गरारे करें।
3. एंटीफंगल मॉउथ स्प्रे का इस्तेमाल कर मुंह की सफाई करें।
4. कोविड का टेस्ट निगेटिव आने के बाद अपना टूथब्रश बदल दें।
5. नियमित रूप से मुंह और चेहरे की साफ-सफाई करें।
6. ब्रश और टंग क्लीनर को नियमित रूप से एंटीसेप्टिक माउथवॉश से साफ करें।



إرسال تعليق