चाणक्य ने अपने नीति के जरीए बताया है कि अस्त्रधारी लोग, दुष्ट आचरण वाली स्त्री, ताकतवार लोग और नाखून और सींग वाले जानवर पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। आचार्य के मुताबिक, इनपर विश्वास करने से व्यक्ति की जान भी मुसीबत में फंस सकती हैं।
1. ताकतवर राज घराने के लोग
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ताकतवार राज घराने वाले लोगों से न कोई बैर रखना चाहिए और न ही ज्यादा मित्रता। इस तरह के लोगों की दुश्मनी तो भारी पड़ती है साथ ही अधिक मित्रता होना भी हानि पहुंचाता हैं। ऐसे लोग समय आने पर अपनी शक्ति दिखाते हुए आपका नुकसारन कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
2. दुष्ट आचरण वाली स्त्री
चाणक्य के मुताबिक, दुष्ट आचरण वाली स्त्री पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसी स्त्रियां समय आने पर अहित कर सकती हैं, जिसके कारण आपका जीवन संकट में आ सकता हैं।
3. वेग के साथ बहती नदी पर
चाणक्य कहते हैं कि नदी पार करते समय गहराई और वेग का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, इसलिए कभी नदी में इन बातों का पता लगाए बिना कभी नहीं उतरना चाहिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपकी जान संकट में आ सकता है।
4. अस्त्र वाले लोगों से
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिसके पास अस्त्र-शस्त्र हो, ऐसे व्यक्ति पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों क्रोध में आकर आपको हानि पहुंचा सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहें।

إرسال تعليق