बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड एंड ग्लैमरस फोटोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर नुसरत ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज फैन्स के साथ शेयर की हैं।
इन फोटोज में नुसरत भरूचा ग्रे कलर के आउटफिट में बेहद हसीन नजर आ रहीं हैं, जिन्हें देख फैन्स उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।
बता दें कि लाइट मेकअप के साथ खुले बालों का कॉम्बिनेशन नुसरत पर काफी जच रहा है। वहीं उन्होंने सेम आउटफिट में दिन और रात दोनों समय पर फोटोशूट कराया है।
आपको बता दें कि नुसरत भरूचा कई बॉलीवुड फिल्मों और वीडियोज में नजर आ चुकी हैं, उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स मे हुड़दंग, छोरी और राम-सेतू जैसी फिल्में शामिल है।
आपको बता दें कि नुसरत प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत चुकी हैं।
إرسال تعليق