भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को अपनी विशेष आम बैठक (एसजीएम ) में औपचारिक तौर पर फैसला किया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेष बचे मैचों का आयोजन इस वर्ष सितम्बर अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा बैठक से आ रही खबरों के अनुसार बीसीसीआई ने आईपीएल के शेष बचे 31 मैचों को यूएई में कराने का फैसला भारत में सितम्बर अक्टूबर में मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए लिया।
बीसीसीआई ने इसके अलावा भारत में अक्टूबर नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्व कप को आयोजित करने के लिए क्रिकेट की विश्व संस्था अंतररष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी से और समय मांगने का फैसला किया है। आईसीसी ने हाल ही में कहा था कि वह इस मामले पर एक जून को होने वाली अपनी बैठक में फैसला लेगा लेकिन आईसीसी को 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होने वाले भारत में होने वाले विश्व कप को लेकर अपना फैसला बीसीसीआई के आग्रह के चलते टालना पड़ सकता है। बीसीसीआई को लगता है कि वह विश्व कप को भारत में ही कराने की सभी संभावनाओं को तलाशेगा।
भारतीय टीम जल्द ही तीन महीने से अधिक समय के लिए ब्रिटेन जाएगी, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड दौरे के बाद टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है, जो अक्टूबर-नवंबर के महीनों में चलने वाला है। इसके अलावा जुलाई में भारतीय टीम लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी, जिसमें मुख्य खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में नए खिलाड़ियों को मौका मिलना तय है।



إرسال تعليق