'बिग बॉस 14' रनरअप निक्की तंबोली इन दिनों स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका की राजधानी केपटाउन पहुंची हुई हैं। इन दिनों निक्की सहित शो के अन्य सभी कंटेस्टेंट केपटाउान में शो की शूटिंग में बिजी हैं।
निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केपटाउन से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह ब्लैक कलर के ट्रैक सूट में काफी हॉट लग रही हैं। वहीं फोटोज में पोज देने का उनका अंदाज काफी दिलचस्प हैं।
तस्वीरें में निक्की का स्वैग उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। वहीं निक्की के पास एक ब्लैक कलर की कार भी नजर आ रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए निक्की ने कैप्शन में लिखा, 'आपके भाग्य को कोई नहीं रोक सकता।' फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी भा रही हैं। अबतक इसे काफी बार देखा जा चुका है।




إرسال تعليق