देश में मौत के आंकड़ों ने फिर डराया, एक दिन की राहत के बाद 4159 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम


 महामारी कोरोना वायरल के आए दिन आ रहे नए केसों को लेकर उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। दो दिन राहत के बाद आज फिर कोविड-19 के नए मामलों में  बढ़ोतरी देखने को मिली। पिछले 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 4159 लोगों ने इस वायरस से अपनी जान गंवा दी है। देश में जहां एक तरफ नए मरीजों की तादाद में उतार चढ़ाव जारी है, किन्तु वहीं दूसरी तरफ कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े से दहशत का माहौल बना हुआ है।


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 2 लाख 8 हजार 714 नए मामले सामने आने से कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2 करोड़ 71 लाख 56 हजार 382 हो गई है। इनमें 24 लाख 90 हजार 876 एक्टिव केस हैं. अब तक देश में 2 करोड़ 43 लाख 43 हजार 299 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।  वहीं 4159 नई माेतों के साथ मृतकों की संख्या 311,421 पर पहुंच गई है। 


इससे पहले सोमवार को नए संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख से नीचे पहुंच गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के बड़े हिस्से में महामारी की स्थिति में सुधार आ रहा है, संक्रमण की दर और उपचाराधीन मामलों की संख्या कम हो रही है और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ रही है। 

Post a Comment

أحدث أقدم