मेष राशिफल :- समय की अनुकूलता के आभास के बीच न्याय पक्ष मजबूत होगा। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। सांस संबंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं।
वृषभ राशिफल :- आज जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। पुराने मित्रों से भेट की संभावना के बीच लेन देन में सावधानी रखें। निवेश से लाभ संभव। दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ भी करने में मन नहीं लगेगा।
मिथुन राशिफल :- कारखाने में नई मशीनरी लगने से लाभ होगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है। आज समय अपने पराये की पहचान करा देगा।
कर्क राशिफल :- आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझे उसके प्रति समर्पित रहे तो ही आप सफल होंगे।
सिंह राशिफल :- समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय से भूमि से जुड़ा कार्य को लेकर आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्यवाही करं, अन्यता भारी नुकसान की संभावना है।
कन्या राशिफल :- हिम्मत कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात की संभावना के बीच जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
तुला राशिफल :- संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशिफल :- मांगलिक कार्यों में खर्च के बीच कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी।आप में से कुछ के रिश्तों में दरार आ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे।
धनु राशिफल :- किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग की संभावना के बीच ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।
मकर राशिफल :- आपके प्रोफेशन में समय के साथ आपकी स्थिति अनुकूल होगी। वहीं आज जीवन साथी आपका व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति आज निर्मित हो सकती है।
कुंभ राशिफल :- अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। नौकरी बदलने के योग के बीच किसी की सिफारिश से काम बन सकता है। दूसरे राज्यों में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।
मीन राशिफल :- हितकारी समय चल रहा है। आज महत्वपूर्ण अनुबंधों की संभावना के बीच सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। परिवार में भय का महौल बनेगा।

إرسال تعليق