राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18298 नए मामले सामने आए, 11262 रिकवर हुए और 159 मौतें हुईं हैं। सक्रिय मामले 1,89,178 हैं। कुल 4,40,215 रिकवर हुए। कोरोना से 4,558 की मौत हुई है। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 17,652 संक्रमित मिलने के साथ ही 160 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख 82 हजार 301 है।
वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में राजस्थान में रिकॉर्ड 155 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है. जिसमें अजमेर में 05, अलवर में 08, बाड़मेर में 05, भरतपुर में 01, भीलवाड़ा में 03, बीकानेर में 08, चित्तौड़गढ़ में 02, चूरु में 02, दौसा में 01, धौलपुर में 01, डूंगरपुर में 01, जयपुर में 34, झालावाड़ में 06, झुंझुनूं में 05, जोधपुर में 32, करौली में 02, कोटा में 02, पाली में 09, राजसमंद में 02, सीकर में 12, सिरोही में 11 और उदयपुर में 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई हैं।



إرسال تعليق