पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, कप्तान केएल राहुल आईपीएल-14 से बाहर


पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान केएल राहुल आईपीएल के 14वें सीजन से बाहर हो गए हैं। राहुल को अपेंडिक्स हो गया है और जल्‍द ही उनका ऑपरेशन होगा।


पंजाब किंग्स की तरफ से इस संबंध में बयान जारी किया गया है। फ्रेंचाइजी के मुताबिक, 'बीती रात केएल राहुल ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। दर्द बेहद ज्‍यादा था, जिसके चलते दवाइयों का भी उनपर कोई असर नहीं हुआ. जिसके बाद उन्‍हें इमरजेंसी रूम में ले जाया गया।' बयान में आगे कहा गया, 'राहुल के टेस्‍ट किए गए जिसमें पता चला कि उन्‍हें अपेंडिक्स हुआ है. अपेंडिक्स की बीमारी को ऑपरेशन के माध्‍यम से ठीक किया जाएगा, जिसके लिए उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।'


बता दें कि इस सीजन में केएल राहुल का बल्ला बराबर चल रहा है। उन्होंने 7 मैच में 66 की औसत से 331 रन बनाए हैं। उनके पास अभी भी ऑरेंज कैप हैc वह सीजन में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं जिसमें दो बार 90 से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 27 चौके और 16 छक्के भी लगाए। राहुल ऐसे पहले बल्लेबाज है जोकि लगातार तीन सीजन से 600 से ज्यादा रन बना रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم