ग्राहक ध्‍यान दें! इस बैंक में 1 जून से बदल जाएंगे चेक पेमेंट को लेकर नियम


 बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, अगले महीने की शुरुआत से चेक पेमेंट के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 


बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए बताया कि, '1 जून से बैंक पॉजिटिव पे कंफर्मेशन को अनिवार्य करने जा रहा है। इसके तहत अगर 2 लाख से ज्यादा की पेमेंट चेक के जरिए की जाती है तो कस्टमर को दोबारा कंफर्मेशन करना होगा। इस प्रोसेस के कंप्लीट होने पर ही ट्रांजैक्शन पूरा हो पाएगा। वरना चेक केंसिल हो जाएगा।'


बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 50 हजार से ज्यादा वैल्यू की चेक के लिए बैंक की तरफ से कंफर्मेशन किया जा सकता है। ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ब्रांच फोन कर या 8422009988 पर SMS कर कंफर्मेशन दे सकते हैं। इसके लिए बेनिफिशियरी का नाम, अमाउंट (रुपये में) , चेक की तारीख, अमाउंट नंबर्स में, खाता संख्या और चेक नंबर की जानकारी शेयर करना जरूरी है। 

Post a Comment

أحدث أقدم