Whatsapp पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, आ सकती हैं बड़ी मुसीबत

 


मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। हम अक्सर आपको इससे जुड़े टिप्स व ट्रिक्स बताते रहते हैं, जिसके जरिए आपके लिए व्हाट्सएप चलाने का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें व्हाट्सएप पर करने से न सिर्फ आपकी पर्सनल डीटेल्स लीक हो सकती हैं, बल्कि जेल तक हो सकती है। 

1. कई बार हमें व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के लिए नंबर सेव करना पड़ जाता है। उदाहरण के लिए- खुद हमनें भी कई बार कैब वाले को लोकेशन भेजी है। एक बार काम पूरा हो जाने के बाद हम फोन नंबर डिलीट करना भूल जाते हैं। ऐसे में वह व्यक्ति हमारी व्हाट्सएप प्रोफाइल पिक्चर से स्टेटस तक देख लेते हैं। इससे पर्सनल जानकारी अनजान व्यक्ति तक चली जाती है। ऐसे में समय-समय पर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट साफ करते रहें। 

 
2. यह व्हाट्सएप का बेहद जरूरी फीचर है। टू-स्टेप वेरिफिकेशन के जरिए आपके 6 अंकों का एक पिन सेट करना होता है। किसी भी नए डिवाइस में आपके नंबर से व्हाट्सएप लॉगिन करने के लिए इस पिन की जरूरत पड़ेगी। साथ ही यह पिन बीच में भी कभी पूछा जा सकता है। साइबर फ्रॉड के इस दौर में व्हाट्सएप का टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर एक्टिवेट रखें। 

3. व्हाट्सएप पर हमारे पास कई तरह के मैसेज आते रहते हैं। किसी भी जानकारी या खबर को फॉरवर्ड करने से पहले चेक जरूर कर लें कि यह फेक न्यूज तो नहीं है। साथ ही फ्री ऑफर व सरकारी योजनाओं के नाम पर भी कई फर्जी लिंक फॉरवर्ड किए जाते हैं। इन्हें आगे बढ़ाने से बचें। इसके अलावा किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ हेट-स्पीच को बढ़ावा देने वाले मैसेज भी किसी को न भेजें। 


4. व्हाट्सएप में ऑटो-बैकअप का एक फीचर दिया गया है, जो आपके मैसेज का बैकअप गूगल ड्राइव या iCloud पर डाल देता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां मैसेज पहुंचने के बाद अगर कोई आपका गूगल या एप्पल अकाउंट हैक करता है तो उन्हें आपकी चैटिंग हाथ लग सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि चैट को हमेशा एक्सपोर्ट करके किसी सुरक्षित जगह सेव करके रखें। 

5. व्हाट्सएप पर अश्लील सामग्री शेयर करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अगर कोई आपके अकाउंट को व्हाट्सएप पर रिपोर्ट करता है तो व्हाट्सएप आपके खाते को बैन कर सकता है और इसकी पॉलिसी के मुताबिक, पुलिस शिकायत भी दर्ज कर सकता है। ऐसे में एक पोर्न क्लिप आपको जेल की हवा खाने पर मजबूर कर सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم