इस बल्लेबाज ने धवन से छीनी ऑरेंज कैप, जानिए किसके किसके पास हैं पर्पल कैप



चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) -14 के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हरा दिया। चेन्नई की इस सीजन में ये पांचवीं जीत है। वह 10 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर काबिज हो गई है। सीएसके की इस जीत में फाफ डुप्लेसिस का अहम योगदान रहा है। उन्होंने 38 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।

फाफ डुप्लेसिस ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर चेन्नई की जीत की नींव रखी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। फाफ डुप्लेसिस ने इस पारी के साथ ही ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन को पछाड़ दिया है। डुप्लेसिस ने 6 मैचों में 67.50 की औसत से 270 रन बनाए हैं। वहीं, धवन ने 6 मैचों में 44.16 की औसत से 265 रन जड़े हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के केएल राहुल हैं। उन्होंने 6 मैचों में 240 रन बनाए हैं। 


पर्पल कैप की बात करें तो ये आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल के पास है। उन्होंने 6 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान हैं। उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर, सनराइजर्स के राशिद खान, राजस्थान रॉयल्स के क्रिस मॉरिस ने 6 मैचों में 9-9 विकेट झटके हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم