कोरोना की दूसरी लहर ने किये सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, एक दिन में मिले सबसे ज्यादा इतने नए मामले

 
देश में कोरोना की दूसरी लहर ने अभी तक के रास्ते रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 1.15 लाख केस सामने आए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 1,15,239 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों की यह सर्वोच्च संख्या है। ये आंकड़े भारत में कोरोना महामारी फैलने की शुरुआत होने से लेकर अब तक की प्रतिदिन की सबसे अधिक संख्या है। देश में पिछले तीन दिन में दूसरी बार एक लाख से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।


महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55,469 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 31,13,354 हो गए। महामारी से 297 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 56,330 पर पहुंच गई। कर्नाटक में 6150, यूपी में 5895, केरल में 3502 और दिल्ली में 5100 नए कोरोना मामले मिले।


देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, अगले चार हफ्ते काफी भारी पड़ने वाले हैं। इस दौरान कोरोना के मामलों में और तेजी आने की संभावना है। देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जारी कोरोना के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को संक्रमण के 1 लाख 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। इससे पहले देश में बीते रविवार को 24 घंटे में संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसका कारण लोगों की ओर से बरती जा रही असावधानी और लापरवाही है।

Post a Comment

أحدث أقدم