महाभारत में भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर के साथ हुए एक संवाद में घर में कुछ चीजें रखने के बारे में बताया। इन चीजों को घर में रखने से धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं रहती। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
- पानी की व्यवस्था हमेशा घर में होनी चाहिए। इसके पीछे पौराणिक काल से ही यह माना जाता रहा है कि पानी पिलाना बहुत पुण्य का काम है। इसलिए अतिथि सत्कार में सबसे पहले पानी को पूछे जाने की परंपरा है। भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा था कि साम्राज्य में पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
- भगवान श्री कृष्ण ने बताया कि घर में मां सरस्वती की पूजा अवश्य करें। उनकी कृपा से व्यक्ति दरिद्र नहीं रहता। इसलिए घर में मां सरस्वती की प्रतिमा या उनका वाद्ययंत्र वीणा जरूर रखें।
- भारत जैसे आध्यात्मिक देश में गाय को भी मां की तरह पूजा जाता है। इन्हें शास्त्रों में पूजनीय माना जाता है। इसलिए घर में गाय के दूध से बना घी जरूर रखें। इस घी से ही हर दिन दीपक जलाएं। इससे घर में देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी।
- भगवान कृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर से कहा कि घर में हमेशा मधु (शहद) रखना चाहिए। शहद न केवल हमारी आत्मा के लिए अच्छा है, यह हमारे आसपास के माहौल को भी बेहद सकारात्मक बनाता है।
إرسال تعليق