बिहार के एक किसान ने हॉप शूट्स नामक एक सब्जी उगाई है। इस सब्जी के उगाए जाने के बाद दुनियाभर में तहलका मच गया है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि सब्जी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। इस सब्जी को दुनिया की सबसे महंगी सब्जी होने का दर्जा प्राप्त है।
हॉप शूट्स सब्जी पहली बार भारत में उगाई गई है। सब्जी की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक आईएएस अफसर ने ट्वीट किया कि इस सब्जी के एक किलोग्राम की कीमत लगभग एक लाख रुपये हैं। उनके इस ट्वीट के बाद सब्जी की तस्वीरें और किसान के बाबत खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
मूल रूप से यह सब्जी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में उगाई जाती है। पहले अमेरिका और यूरोप के लोग भी इसकी उपयोगिता नहीं जानने थे और उसे एक खर-पतवार की तरह मानते थे। इस सब्जी का तब जीवन में कोई उपयोग नहीं था। लेकिन अब इस सब्जी की उपयोगिता जानने के बाद इसकी कीमत आसमान छू रही है।
इस सब्जी का इस्तेमाल एंटीबैक्टेरियल असर के लिए होता है। सब्जी का वैज्ञानिक नाम है ह्यूमुलस ल्यूपुलस है। खास बात यह है कि यह सब्जी बारह महीने उगाई जा सकती है। हॉप शूट्स सब्जी का सबसे बड़ा खरीदार देश अमेरिका है। अमेरिका में इसका इस्तेमाल एंटीबॉयोटिक दवा बनाने में होता है।
हॉप शूट्स से बनी दवा टीबी के इलाज में कारगर साबित होती है। वहीं, इसके फूलों का इस्तेमाल बीयर बनाने के काम में आता है। बिहार के अमरेश सिंह नामक किसान ने भारत में पहली बार इस सब्जी को उगाया है। आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू का मानना है कि यह सब्जी भारतीय किसानों के लिए गेम चेंजर हो सकती है।



إرسال تعليق