महाराष्ट्र में तेज हुई कोरोना वायरस की रफ्तार, एक दिन में मिले इतने मरीज


 देश में एक बार फिर से तेजी के साथ कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सबसे अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में चिंताएं काफी बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में करीब 40 हजार नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 के 39,544 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 227 लोगों ने अपनी जान गवांई है।


इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 28,12,980 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 54,649 पहुंच गई है। हालांकि, 24,00,727 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि अभी भी राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,56,243 है।


महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले मुंबई में दर्ज किए गए हैं। मुंबई में कोरोना के 5,394 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 15 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही मुंबई में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,14,714 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 11,686 हो गई है। मुंबई में 3,50,660 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 51,411 सक्रिय मरीज हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم