राजस्थान में ना संक्रमण दर में कमी आई है और ना ही मृत्युदर में। इतनी सी राहत जरूर है कि नए संक्रमितों की आंकड़े तीन दिनों से स्थिर चल रहे हैं। रविवार को राज्य में 15809 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बड़ी बात यह रही कि अलवर में कोरोना विस्फोट देखा गया और नए मरीजों की संख्या एक हजार पार कर गई। जबकि जोधपुर और कोटा में पिछले दिनों की तुलना में संक्रमण में कुछ कमी आई है। वहीं 74 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है। जबकि एक्टिव केस बढ़कर 136702 हो चुके हैं।
कोरोना के जयपुर में 3145, जोधपुर में 1411, अलवर में 1324, उदयपुर में 1103, अजमेर 706, कोटा 701, पाली 667, सवाईमाधोपुर 609, सीकर 595, भीलवाड़ा 555, हनुमानगढ़ 517, बीकानेर 514, बांसवाड़ा 438, धौलपुर 371, चित्तौड़गढ़ 301, जैसलमेर 286, चूरू 244, डूंगरपुर 234, बाड़मेर 226, दौसा 214, सिरोही 195, प्रतापगढ़ 192, बारां 189, करौली 135, झालावाड़ 121, बूंदी 115, जालौर 115, राजसमंद 111, भरतपुर 99, नागौर 95, टोंक 95, श्रीगंगानगर 98, झुंझुनूं से 88 नए मरीज मिले हैं।
जयपुर में 13, जोधपुर में 12, उदयपुर में 8, कोटा में 7, पाली 6, सीकर 5, बीकानेर 5, सिरोही 3, अजमेर 2, बांसवाडा़ 2, झालावाड़ 2, चित्तौड़गढ़ 2, डूंगरपुर, झुंझुनूं, बारां, बाड़मेर, भीलवाड़ा, अलवर, नागौर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।



إرسال تعليق