19 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 4 विकेट पर 154 रन था। ऐसे में लग रहा था कि चेन्नई की टीम अधिकतम 170 रन तक पहुंचेगी। लेकिन 20वें ओवर की पहली दो गेंद पर जडेजा ने हर्षल की गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद हर्षल ने फुलटॉस फेंक दी और अंपायर ने इसे नोबॉल दिया। इसे भी जडेजा ने बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए भेज दिया। यानी पहली दो गेंद पर 19 रन बन गए थे।
अगली गेंद पर जडेजा ने फिर हर्षल पटेल की गेंद पर छक्का लगाया। इस तरह से जडेजा ने 4 गेंदों पर 4 छक्के लगा दिए थे। इसमें से एक नोबॉल भी थी। चौथी गेंद पर जडेजा ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर छक्का और अंतिम गेंद पर जडेजा ने चौका लगाया। इस तरह से हर्षल पटेल ने अंतिम ओवर में कुल 37 रन दिए। उन्होंने मैच में 4 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट लिए। सीएसके ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।



إرسال تعليق