राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 158 और मरीजों की मौत दर्ज की गई जबकि संक्रमण के रिकार्ड 17,269 नए मामले सामने आए। राज्य में अभी 1,69,519 कोरोना संक्रमित उपचाराधीन हैं। राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल 4084 लोगों की जान जा चुकी है। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते चौबीस घंटे में 17,269 और संक्रमित मिले। इनमें जयपुर में 3602, जोधपुर में 2036, अलवर में 1101 व उदयपुर में 1105 नये रोगी शामिल हैं। राज्य के नये संक्रमितों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
जयपुर में सर्वाधिक 32 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं। अजमेर में चार, अलवर में पांच, बांसवाड़ा में एक, बाडमेर में दस मौत, भरतपुर में दो, भीलवाड़ा में छह, बीकानेर में सात, बूंदी में एक मौत, चित्तौडगढ़ में एक, चूरू में एक, डूंगरपुर में सात, झालावाड़ में तीन मौत, झुंझुनूं में दो, जोधपुर में 30, करौली में एक, कोटा में आठ, नागौर में दो मौत, पाली में दो, प्रतापगढ़ में एक, राजसमंद में दो, सवाईमाधोपुर में एक मौत, सीकर में दस, सिरोही में चार, टोंक में तीन, उदयपुर में 12 मरीजों की मौत हो गई है। राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आने से 4084 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।
कोरोना के जयपुर में 3602, जोधपुर में 2036, उदयपुर में 1105, अलवर 1101, सीकर 849, बीकानेर 801, पाली 702, कोटा 701, अजमेर 523, भीलवाड़ा 518, सिरोही 403, चित्तौड़गढ़ 402, झालावाड़ 367, बारां 357, राजसमंद 351, हनुमानगढ़ 330, जैसलमेर 301, बांसवाड़ा 245, बाड़मेर 237, प्रतापगढ़ 236, दौसा 233, श्रीगंगानगर 210, धौलपुर 201, डूंगरपुर 201, जालौर 201, झुंझनुं 199, नागौर 179, टोंक 178, बूंदी 150, भरतपुर 117, चूरू 103, करौली 101, सवाईमाधोपुर से 29 नए मरीज मिले हैं।



إرسال تعليق