आपको बता दें वॉट्सऐप इसके अलावा कई और फीचर्स पर भी काम कर रहा है। इसमें मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर भी शामिल है। व्हाट्सऐप इसे आने वाले दिनों प्लेटफॉर्म पर ऐड कर सकती है। कंपनी दो अलग-अलग तरह का मल्टी डिवाइस डेवलप कर रही है। जिसमें एक से आप मेन फोन को इंटरनेट से कनेक्ट किए बिना भी वॉट्सऐप वेब यूज कर पाएंगे। वहीं दूसरे में आप अपने मेन वॉट्सऐप अकाउंट को 4 अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट कर पाएंगे। माना जा रहा है कि इन फीचर्स को पहले iOS यूजर्स और फिर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं व्हाट्सऐप लगातार अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर आलोचन भी झेल रही है, लेकिन अब यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी 'Encrypted Chat Backup' फीचर पर भी काम कर रही है। इसमें आपकी व्हाट्सऐप चैट्स का बैकअप थर्ड पार्टी ऐप गूगल ड्राइव की जगह वॉट्सऐप का एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप ऑप्शन पर जाएगा। इससे यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ेगी और अकाउंट के हैक होने का खतरा भी कम हो जाएगा।




إرسال تعليق