आलिया भट्ट पूल में अंडर वाटर स्विमिंग करती आई नजर, देखें वायरल तस्वीरें


 बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी नई तस्वीर से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। आलिया ने अंडरवॉटर फोटोशूट कराया है जिसमें वह बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। पानी के अंदर तैरती हुई अभिनेत्री का ये बोल्ड अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।


तस्वीर में आलिया किसी जलपरी से कम नहीं लग रहीं। उन्होंने पीले और ग्रे रंग की बिकिनी पहनी हुई है। तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने इसे सबसे अच्छा दिन बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये मेरा सबसे शानदार दिन था।


आलिया की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया कि पानी में आग लगा रही हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा- जलपरी। आलिया की एक फैन ने कमेंट किया- आलिया हॉट भट्ट। एक यूजर ने उन्हें वॉटर बेबी बताया।

 
अभिनेत्री के पास आगामी फिल्मों की एक सीरीज होती है। वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में दिखाई देंगी। अभिनेत्री वर्तमान में ब्रह्मास्त्र के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं, जिसका काम महामारी के कारण ठप हो गया है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने