महिलाएं अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए तरह – तरह के उपाय करती हैं। स्किन केयर के लिए दादी और नानी के जमाने से उबटन का इस्तेमाल किया जा रहा है। केमिकल प्रोडक्ट्स जहां हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाते है। वहीं उबटन एक नेचुरल प्रोडक्ट है जो हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना उबटन का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे और डार्क स्पोर्टस की समस्याएं अपने आप दूर होने लगेगी।
आप इसे चेहरे पर साबुन और बॉडी वॉश के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा के ऊपर की डेड स्किन साफ हो जाती है। साथ ही स्किन को नॉरिश करने का काम भी करते है। आइए जानते हैं उबटन लगाने के फायदों के बारे में.....
पिंपल्स और मुंहासों से मिलेगा छुटकारा
अगर आपको पिंपल्स की परेशानी रहती हैं तो चेहरे पर 2 चम्मच नीम पाउडर, 3 चम्मच बेसन,2 चम्मच पीसा हुआ खीरा, 2 चम्मच चंदन का पाउडर और चुटकी भर हल्दी का इस्तेमाल करें। इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ समय बाद पानी से धो लें। अगर आपको पिंपल्स है तो उस समय इस फेस पैक इस्तेमाल न करें।
निखरी और ग्लोइंग त्वचा
अगर आप चेहरे के निखार को बढ़ाना चाहते हैं तो 2 चम्मच दूध, 2 चम्मच बेसन, एक चम्मच चंदन पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर और गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब ये मिश्रण अच्छे से सूख जाएं तो पानी से धो लें।
टैनिंग को दूर करें
गर्मियों के मौसम में सन टैन की समस्या हमेशा रहती है। अगर आप टैनिंग से छुटकारा चाहती हैं तो चुटकी भर हल्दी, एक चम्मच दूध पाउडर, 2 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इस फेस पैक को अच्छे से लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।
इंस्टेट ग्लो लाएं
अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और इंस्टेट ग्लो चाहती हैं तो चंदन और गुलाब जल का पेस्ट मिलाएं। इस मिश्रण को लगाए रखें और कुछ समय बाद पानी से धो लें।



एक टिप्पणी भेजें