माइग्रेन की समस्या को दूर करने वाले देसी उपाय

 
माइग्रेन का दर्द ज्यादातर मामलों में आधे सिर में होता है। ये दर्द इतनी तेज होता है कि व्यक्ति को रोज के सामान्य काम करने में भी परेशानी होती है। कुछ मामलों में दर्द पूरे सिर का भी होता है, साथ ही गर्दन और चेहरे को अपनी चपेट में ले लेता है। ज्यादातर महिलाओं में ये समस्या देखने को मिलती है। इसकी वजह उनके अंदर समय-समय पर होने वाले हार्मोनल बदलावों को माना जाता है।

माइग्रेन का दर्द दो घंटों से लेकर दो-तीन दिनों तक बना रह सकता है। इस दर्द से पीड़ित मरीजों को तेज रोशनी और शोर से परेशानी होती है। तेज दर्द को बर्दाश्त न कर पाने की वजह से लोग अक्सर दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सड़क के किनारे उगने वाली मामूली सी दूर्वा घास भी इस समस्या को ठीक कर सकती है ? आइए आपको बताते हैं माइग्रेन की समस्या को दूर करने वाले देसी उपायों के बारे में.....


1. मुट्ठीभर दूर्वा घास को ब्लेंड करके उसका रस निकालें। इस रस में एक चुटकी मुलैठी पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करें और दोपहर के समय इस पेय को पिएं। लगातार एक माह तक इसे पीने से इसका असर दिखने लगता है और समस्या की गंभीरता में कमी आने लगती है।

2. माइग्रेन से पीड़ित मरीजों को रोजाना 7-8 किशमिश और बादाम को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए। इससे भी माइग्रेन का दर्द नियंत्रित रहता है। इसके अलावा अंगूर का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है।


3. धनिया के बीजों को सुखाकर घर में इसका पाउडर तैयार करें। रोजाना रात में एक चम्मच पाउडर को एक कप पानी में भिगोएं। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। आप चाहें तो इसमें मिश्री पाउडर मिक्स करके भी पी सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में माइग्रेन का दर्द कंट्रोल हो जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم