
महाराष्ट्र में दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 27 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। इसके साथ ही मरने वालों की भी संख्या में इजाफा हुआ है। उधर, नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में 27,126 नए मामले सामने आए। 92 लोगों की जान चली गई। जबकि 13588 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या की बात करें तो अभी 24,49,147 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 53,300 लोगों की मौत हो चुकी है।
एक दिन पहले शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25,681 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल इस महामारी के शुरू होने के बाद एक दिन में सामने आए मामलों की यह दूसरी सबसे अधिक संख्या थी। मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 3,062 नए मामले सामने आए जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,897 पर पहुंच गई थी।
إرسال تعليق