ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, फोटोज देखकर उड़ जाएंगे होश


बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल की लिस्ट में एक और महिला का नाम जुड़ गया है। मानसी नाईक, अमुज अमृता और महलगा जबेरी के बाद अब पाकिस्तान की आमना इमरान अपने लुक्स के चलते लोगों के बीच सुर्खियों में आ गई हैं। आमना पाकिस्तान की ब्यूटी ब्लॉगर हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं।


अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वो अक्सर ऐश्वर्या की फिल्मों से उनके लुक्स को रिक्रिएट करती नजर आती हैं। उनके कुछ वीडियोज भी मौजूद हैं जिसमें वो ऐ दिल है मुश्किल। देवदास, मोहबत्तें । एक वीडियो में वो फिल्म 'खाकी' के सॉन्ग 'दिल डूबा' पर ऐश्वर्या के स्टाइल में एक्ट करती हुई नजर आ रही हैं।


बता दें कि साल 2005 में स्नेहा उल्लाल जो सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी नो टाइम फॉर लव' में नजर आईं थी, उनके लुक्स को भी काफी हद तक ऐश्वर्या से कमपेयर किया गया था।

Post a Comment

أحدث أقدم