तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल एक साथ कितना खुश नजर आ रहा है। पराग त्यागी पत्नी के साथ खूबसूरत पलों को एंजाय करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे और रोमांटिक होकर पोज दे रहे हैं। वहीं शेफाली जरीवाला ने भी अपने लुक से इंटरनेट का तापमान धमकाया हुआ है।
इस दौरान वो रेड बिकिनी ने पति संग बोल्ड होकर पोज दे रही हैं। दोनों का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।वहीं अन्य तस्वीरों में वो पराग संग स्कैचिंग करती भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बोल्ड तस्वीरों के अलावा एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो खूबसूरत ड्रेस पहने टहल रही हैं।
बता दें शेफाली जरीवाला ‘कांटा लगा’ गाने को लेकर रातों-रात मशहूर हो गई थीं। इस गाने में उनके अंदाज खूब पसंद किया गया था। लेकिन इस गाने के लिए अपने घरवालों को खूब मनाना पड़ा था। इसके बाद वह पति पराग के साथ 'नच बलिए 5' में भी नजर आई थीं। वहीं, बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के तौर पर भी शेफाली ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।





إرسال تعليق