अगर आप अपने पार्टनर के साथ हमेशा हंसी-मजाक करते रहते हैं, तो आपके लिए और आपके रिश्ते लिए यह बहुत अच्छा है। आपको बता दें जो लोग अपने पार्टनर के साथ हमेशा मजाक के मूड में रहते हैं, ऐसे कपल्स हमेशा खुश रहते हैं। जो लोग अपने निजी जीवन में बहुत खुश रहते हैं, उनका रिश्ता बाकी लोगों के मुकाबले बहुत मजबूत होता है और ज्यादा दिनों तक चलता भी है। हालांकि हंसी-मजाक का मतलब ये नहीं है कि पार्टनर एक दूसरे का हर वक्त मजाक उड़ाते रहें।
- हमेशा ऐसे मजाक कीजिए जिसमें दोनों कपल्स के बीच मकसद सिर्फ हंसने का हो। यही नहीं मजाक भी सोच-समझकर ही करना चाहिए। आप ज्यादा उत्साहित होकर ऐसा मजाक न कर बैठें जिससे आपके पार्टनर को ज्यादा तकलीफ हो जाए।
- एक दूसरे को चिढ़ाने की कोशिश कभी न करें। ऐसा करने से आपके पार्टनर को भावना को चोट पहुंच सकती है। इसलिए मजाक हमेशा हद में रहकर करें वरना कहीं ऐसा न हो कि आपका पार्टनर आपसे रूठ जाए।
- कपल्स के बीच में हंसी-मजाक होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ऐसा करने से आपका रिश्ता और भी ज्यादा गहरा होता है। जब आप अपने पार्टनर से हंसी- मजाक करते हैं ऐसे में एक दूसरे के प्रति रोमांटिक अट्रैक्शन भी बढ़ता है। रोमांस बने रहने से रिश्ते में कभी दरार नहीं आती और आप हमेशा अपने रिश्ते को मजबूत बनाकर रख पाते हैं।
- रिश्ते में हंसी-मजाक होना बहुत जरूरी होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप जरूरत से ज्यादा ह्यूमर रिश्ते में शामिल कर लें। कई बार आपका सेंस ऑफ ह्यूमर जरूरत से ज्यादा हावी हो जाता है। यह आपके रिश्ते के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।



إرسال تعليق