कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिला के रखा हुआ है। अगर आप अपना बचाव कोरोना से करना चाहते हैं, तो सिर्फ कुछ ही बदलाव करके आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। यही नहीं जिन लोगों को कोरोना हो चुका है, वो भी इससे कैसे जल्द से जल्द रिकवर करें ये हम आपको बताने जा रहे हैं। ये नुस्खे कोरोना में सूंघने और स्वाद की क्षमता कम होने पर इससे बाहर आने में भी मदद करेंगे। आज आपको कुछ ऐसे फूड बताने जा रहे हैं, जो आपकी इन परेशानियों में फायदा करेंगे।
अदरक
अदरक को बहुत पुराने समय से ओषधी के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसमें बहुत से एंटी वायरल तत्व होते हैं। दिन में 3-4 बार अदरक को किसी भी रूप में अपने आहार में शामिल करें।
इससे आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा। अदरक को सौंफ या शहद के साथ लेने से इसका रिजल्ट ज्यादा अच्छा होता है।
अजवाइन
अजवाइन को भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया जाता है। किसी तरह की एलर्जी और सर्दी लगने में अजवाइन बहुत फायदा करती है। एक चम्मच अजवाइन को कपड़े की पोटली में बांधकर सूंघने से काफी फायदा होता है। यही नुस्खा अगर छोटे बच्चों को सर्दी लगने पर अपनाएं तो उन्हें बहुत फायदा होता है।
तुलसी
तुलसी को भी ओषधी की तरह इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना तुलसी के 1..2 पत्ते या एक चम्मच तुलसी का रस लेने से इम्यूनिटी सिस्टम बहुत अच्छा रहता है। 3-4 काली मिर्च और एक चम्मच शहद के साथ तुसली का रस लेने से आपके शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।
लाल मिर्च
लाल मिर्च से बंद नाक खुलने में और सूंघने व चखने की क्षमता सही होने में काफी मदद मिलती है।
जला हुआ नींबू
यह नुस्खा बहुत कारगर है। नींबू या संतरे के छिलके को आग में जलाकर सूंघने से गंध और स्वाद की क्षमता वापस आने में काफी फायदा होता है।
स्टार सौंफ
स्टार सौंफ कई मायनों में फायदेमंद है। इसमें एंटी-वायरल तत्व उपस्थित होने की वजह से कई बिमारियों दवा की तरह काम करती है। इसमें शिकिमिक एसिड पाया जाता है जो इंफ्लूएंजा वायरस से पीड़ित रोगियों को भी दिया जाता है।50 की
लहसुन
कई तरह के एंटी वायरल तत्वों से भरपूर लहसुन बहुत सी बीमारियों से बचाता है। लहसुन सांस की रुकावट और सर्दी में बहुत फायदा करता है। कोरोना में स्वाद की क्षमता चले जाने पर उसको जल्द रिकवर करने के लिए आप लहुसन को पानी में उबालकर जोशांदा बना लें और फिर पीएं। इससे बहुत फायदा होगा।




إرسال تعليق