देश में बड़े स्तर पर टीकाकरण के बावजूद कोरोना मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। 114 दिनों बाद रिकॉर्ड पहली बार 43 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 43,846 नए कोरोना केस आए और 197 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 22,956 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 26 नवंबर 2020 को 43,082 कोरोना केस दर्ज किए गए थे।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 15 लाख 99 हजार 130 हो गए हैं। कुल एक लाख 59 हजार 755 लोगों की जान जा चुकी है। एक करोड़ 11 लाख 30 हजार 288 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3 लाख 9हजार हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं।
महाराष्ट्र में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को यहां संक्रमण के 27,126 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही महामारी से 92 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,49,147 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 53,300 पर पहुंच गई है। अब तक कोविड-19 के 22,03,553 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 1,91,006 मरीज संक्रमित हैं। मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 3,062 नए मामले सामने आए जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,897 पर पहुंच गई।



إرسال تعليق