क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज कल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में ट्रेनिंग कर रहे हैं। धोनी आईपीएल 2021 में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। लेकिन इस समय एक नए अवतार में धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
दरअसल, चेन्नई के थाला कहे जाने वाले धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो साधू अवतार में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में धोनी पूरी तरह से सिर मुंडवाए बौद्ध भिक्षुओं जैसे कपड़े पहने हुए बैठे हुए नीचे की ओर देख रहे हैं। जिस तस्वीर को स्टार स्पोर्ट्स के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है। इसके बाद फैंस धोनी के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
गौरतलब है कि ये तस्वीर किसी विज्ञापन की लग रही है। क्योंकि उसके नीचे लिखा हुआ है कि ये किसी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैम्प की है। इतना ही नहीं तस्वीर से एक दिन पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी धोनी के बॉल साफ़ नजर आ रहे थे। जिससे ये कहना मुश्किल है कि धोनी ने अपने सिर के बाल मुंडवा लिए हैं।

إرسال تعليق