महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! एक दिन में सर्वाधिक इतने नए केस

 
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को राज्य में 30 हजार से भी ज्यादा नए केस मिले हैं। यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 30,535 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24,79,682 हो गई। राज्य में संक्रमण से 99 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 53,399 हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 11,314 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद दिन में अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22,14,867 हो गई। वहीं, मुंबई में कोविड-19 के 3,779 नए मामले सामने आए हैं और 10 मरीजों की मौत हुई।


आपको बताते चलें कि महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में सामने वाले मामलों की संख्या में सर्वाधिक है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। हालांकि मामले रोजाना बढ़ते ही जा रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم