एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए सरकार की बेहद लोकप्रिय स्कीम है। महज 250 रुपये में इसका खाता खुलवाया जा सकता है। लेकिन खाते को चालू रखने के लिए हर साल कम से कम 500 रुपये जमा करना जरूरी है।
अगर यह रकम भी जमा न की जाए तो उसे डिफॉल्ट अकाउंट माना जाता है। इस स्थिति में यह अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है। इसे दोबारा एक्टिवेट कराना आसान है। इसके लिए फिर से आपको अपने बैंक, पोस्ट ऑफिस जाना होगा।अब यहां पर ये सवाल उठता है कि कैसे खाते को एक्टिवर करें?
- पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर किसी का खाता इनएक्टिव हो जाए तो ग्राहक को पोस्ट ऑफिस की अपनी ब्रांच में जाना होगा।
- इसके बाद वहां जाकर दोबारा खाता शुरू करने का एक फॉर्म भरना होगा। साथ ही, बकाया भुगतान भी करना होगा। उन सभी साल का बकाया चुकाना होगा। जिन का मिनिमम पेमेंट नहीं हो पाया है।
- मान लीजिए अगर आपका खाता दो साल से नहीं चल रहा है। तो आपको दो साल के मिनिमम अमाउंट 500 रुपये और 100 रुपये पेनल्टी के तौर पर चुकाने होंगे। कुल मिलाकर 600 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसा करने पर आपका खाता फिर से एक्टिव हो जाएगा।

إرسال تعليق