भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के पास शतक का सूखा समाप्त करने का भी मौका है, क्योंकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 14 अगस्त 2019 को आखिरी शतक जड़ा था। इसके बाद से वे 13 पारियां खेल चुके हैं, लेकिन शतक नहीं जड़ पाए हैं। हालांकि, चार मौकों पर वे शतक के करीब जरूर पहुंचे हैं, लेकिन 70 और 90 रन के बीच आउट हो गए हैं। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि वे शतक जड़े।
इतना ही नहीं, शतक बनाते ही वह रिकी पोंटिंग के दो बड़े रिकॉर्डों भी बराबरी कर लेंगे। बतौर कप्तान उनके टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में मिलाकर 41 शतक हैं और विराट कोहली अब तक 40 शतक बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ चुके हैं।
ऐसे में वे पोंटिंग की बराबरी कर सकते हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग 71 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और विराट कोहली के मौजूदा समय में 70 शतक हैं। ऐसे में विराट अगर शतक जड़ते हैं तो वे शतक बनानों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।



إرسال تعليق