भारत में कोरोना मामलों में जबरदस्त उछाल, पिछले 24 घंटे में इतने नए मामले


देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। हर स्तर पर लगातार प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। महाराष्ट्र में इसका असर सबसे ज्यादा है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या हर दिन रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के 25,320 नए मामले सामने आए हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 13 लाख 59 हजार 48 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कारोना वायरस संक्रमण के 25,320 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोेरोना संक्रमण की वजह से 161 लोगों की मौत हुई है। नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,607 हो गई है।


वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,10,544 है। कोरोना का इलाज कराने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,89,897 है।


Post a Comment

أحدث أقدم