बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अक्सर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। ब्लैक सूट में मौनी रॉय ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिनमें वे बला की खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।
इन फोटोज में मौनी रॉय किसी बगीचे में एक पेड़ के नीचे बैठी हुई नजर आ रहीं हैं। तस्वीरों में मौनी के आस-पास सफेद फूल गिरे हुए हैं, जो उनकी इस तस्वीर को और भी सुंदर बना रहे हैं।
फोटोज में मौनी ने ब्लैक कलर के सूट के साथ दुपट्टा भी कैरी किया है। तस्वीरों में मौनी ने सूट के साथ मैचिंग झुमके भी पहने हुए हैं, जो उन पर काफी जच रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।




إرسال تعليق