इंग्‍लैंड के खिलाड़ियों का दूसरी बार कराया कोरोना टेस्‍ट, जानिए क्‍या आई रिपोर्ट


 कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार जरूर धीमी हुई है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है, जिससे निटपने को सरकार ने सावधानी बरतने के निर्देश दे रखे हैं। ऐसे में भारत में पहली क्रिकेट सीरीज 5 फरवरी से शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारत पहुंचते ही इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दूसरा भी कोरोना टेस्ट करवाया गया है, जिसमें उनकी रिपोर्ट फिर से निगेटिव आई है। 


 इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। इंग्लिश टीम विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पांच फरवरी से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। अब तक केवल जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स और रोरी बर्न्‍स प्रशिक्षण ले रहे थे क्योंकि वे टीम के बाकी के सदस्यों से पहले भारत पहुंच गए थे। ये तीनों श्रीलंका दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे।


ईसीबी के एक बयान में कहा गया, रविवार के परीक्षण से सभी खिलाड़ियों का पीसीआर टेस्ट का परिणाम नेगेटिव आया है। बयान में कहा गया है, इंग्लैंड की पार्टी अब क्वारंटीन से बाहर है और स्टेडियम में अभ्यास के लिए स्वतंत्र है। इंग्लैंड टीम भारत के साथ चार टेस्ट, पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم