लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर सिल्वर कलर के शिमरी टॉप में नजर आ रही है, जिसे उन्होंने पिंक ट्राउजर के साथ टीम-अप किया हुआ है।
एक्ट्रेस के बैकलेस शिमरी टॉप में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गेट-अप ने जाह्नवी बेहद हॉट लग रही हैं।
इतना ही नहीं इस लुक के साथ लो-पोनी, न्यूड मेकअप और ग्लौसी लिप्स उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं। जाह्नवी का लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो जाह्नवी को आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म गुंजन सक्सेना –द कारगिल गर्ल में देखा गया था। इस फिल्म में उनका दमदार अंदाज देखने को मिला था। इन दिनों वह अपनी जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूही' के प्रमोशन में बिजी हैं।





إرسال تعليق