संजय कपूर की लाड़ली शनाया ने पब्लिक किया इंस्टाग्राम एकाउंट, सामने आईं ऐसी ग्लैमरस तस्वीरें


 बॉलीवुड में इन दिनों कई स्टारकिड्स की एंट्री को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। कईयों का शानदार डेब्यू हो चुका है तो कई अभी तक सही प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच जाने-माने अभिनेता संजय कपूर की बेटी जबरदस्त खबरों में आ गई हैं। 


हम बात कर रहे हैं खूबसूरत शनाया कपूर की, जिन्होंने आज सोशल मीडिया पर बड़ा धमाका करके सभी को चौंका दिया है। कई अन्य स्टारकिड्स की तरह शनाया ने भी आज अपना इंस्टाग्राम एकाउंट पब्लिक कर दिया है। वहीं इसके बाद शनाया की कई ग्लैमरस तस्वीरें सामने आई हैं।


शनाया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट क पब्लिक करने के बाद अपने लेटेस्ट ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शनाया ने व्हाइट क्रॉप टॉप पहन कर बेहद हॉट पोज दिया है। शनाया बेहद खूबसूरत हैं और अब उनकी ग्लैमरस तस्वीरों ने साबित कर दिया है कि वो बोल्ड अवतार में भी अच्छे-अच्छों को मात दे सकती हैं।


संजय कपूर और महीप कपूर की लाडली शनाया के इंस्टाग्राम एकाउंट को देखकर मालूम होता है कि वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फॉलोवर्स के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं।
शनाया अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने फोटोशूट भी खूब शेयर करती हैं और इनमें उनका अंदाज देखकर वो किसी सुपरमॉडल से कम नहीं लगती हैं।


शनाया के इस इंस्टाग्राम धमाके के बाद एक बात साफ है कि वो बोल्डनेस के मामले में एक्ट्रेसेस को जमकर टक्कर दे सकती हैं। वहीं अब शनाया के डेब्यू को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि अभी इस बारे में ना तो संजय और ना ही शनाया की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है।

Post a Comment

أحدث أقدم