हमेशा दिखना चाहते हैं जवां तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

 
जवां दिखना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन उम्र की मार और गलत लाइफस्टायल के चलते लोग वक्त से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं। इससे बचने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करना बहुत जरूरी है। आज हम आपको आयुर्वेद में बताए गए ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप लंबे समय तक यंग दिख सकते हैं।

1. स्किन को झुर्रियों से बचाने के लिए टमाटर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें लाइकोपीन, कैरोटेनोइड नामक तत्व होते हैं। साथ ही प्रचुर मात्रा में एंटी आक्सिडेंट भी होते हैं। रोजाना एक या दो टमाटर खाने से स्किन टाइट रहती है। आप चाहे तो इसका फेस पैक भी लगा सकते हैं।

2. कई बार खून में अतिरिक्त शुगर के चलते भी स्किन लूज हो जाती है। जिससे उम्र ज्यादा दिखने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए अनार खाना अच्छा होता है। इसमें मौजूद एंटी आक्सिडेंट त्वचा को फ्रेश रखने में मदद करते हैं।

3. लंबे समय तक जवां दिखने के लिए अलसी के बीजों का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें लिन्‍गांस नामक तत्व होते हैं। साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होते हैं, जो कोलेस्‍ट्रॉल, रक्‍त शर्करा और इंसुलिन के स्‍तर को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना एक चम्मच अलसी के बीज खाएं। आप चाहे तो इसके पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


4. जवां रहने के लिए ज्वार और गेहूं का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। ये शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करने का काम करता है।

5. ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल नामक एंटीऑक्‍सीडेंट की अच्‍छी मात्रा होती है जो मधुमेह, इंसुलिन, प्रतिरोध, सूजन और हृदय रोग आदि से बचाता है। इसे रोजाना पीने से आप लंबे समय तक जवां रह सकते हैं।

6.अदरक में जिंजेरोल नामक होता है। ये धूप की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। इससे स्किन टैन नहीं होती है।

7. दालचीनी का पर्याप्‍त सेवन भी स्किन को डैमेज होने से बचाता है। क्योंकि ये ग्‍लोबलेशन ग्लाइसेशन एंड-प्रोडक्ट्स के चलते खराब होने वाली स्किन की क्षति से बचाता है।

8. लाल मिर्च में कैप्‍सैकिन मौजूद रहता है। ये एक तरह से एंटी एजिंग का काम करता है। इसलिए रोजाना खाने में एक लाल मिर्च खाने से लाभ होता है। हालांकि गर्मियों के मौसम में इसे खाने के एक घंटे बाद पानी भी पीना चाहिए। वरना पेट में जलन हो सकती है।


9. जैतून तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण त्‍वचा को धूप से बचाता है। साथ ही ये स्किन की टाइटनेस बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना खाने में ऊपर से एक चम्मच जैतून का तेल डालकर खाने से पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। आप चाहे तो इसके तेल से शरीर की मालिश भी कर सकते हैं।

10. फैटी मछली खाने से भी आप बढ़ती उम्र के असर को रोक सकते हैं। समें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय रोग, सूजन और अल्‍सरेटिव कोलाइटिस को रोकने में मदद करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने