राशिफल 27 फरवरी 2021: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

 
1. मेष राशि - किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा। कॅरियर में उन्नति के प्रस्ताव मिलेगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा।

2. वृषभ राशि - परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

3. मिथुन राशि - यश कीर्ति में वृद्दि होगी। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। शत्रु सक्रिय होगे। व्यवसाय में लाभ संभव है।

4. कर्क राशि - लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे। समय के साथ स्थिति अनुकूल होने से तनाव से मुक्त होंगे। भाइयों के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे।

5. सिंह राशि - भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। जीवन साथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

6. कन्या राशि - आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। जल्दबाजी से हानि संभव है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। परिवारिक क्लेश होगा।

7. तुला राशि - परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। मित्रों का सहयोग करना होगा। संतान के कार्यो से नाराज होंगे।

8. वृश्चिक राशि - कार्य विस्तार के योग हैं। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यो में सहभागिता करेगे। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।

9. धनु राशि - प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। कारोबार को नई सफलता मिलेगी। परिवाजनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

10. मकर राशि - धन कोष में वृद्धि हेगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें। किसी पर भी अन्धविश्वास न करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।

11. कुम्भ राशि - बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। आमदानी के नए रास्ते खुलेगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

12. मीन राशि - कारोबार में नई योजना लागू होगी। जीवन साथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है। सोचे कार्य समय पर होंगे। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है।

Post a Comment

और नया पुराने