हिना खान का ये ग्लैमरस अंदाज देख फैन्स हुए घायल, तस्वीरों ने मचाया तहलका


 टीवी एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस को लेकर बिग बॉस में भी सुर्खियों में रही थीं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।


हिना खान फिलहाल सर्दियों की ड्रेस में नजर आ रही हैं। हाल ही में हाई नेक क्रॉप स्वेटर में नजर आने वालीं हिना खान ने अपनी कुछ और तस्वीरें साझा की हैं।


वाइट कलर के क्रॉप स्वेटर में उनकी फिटनेस दिख रही है। वह काफी स्लिम और कूल नजर आ रही हैं। हिना खान टेलीविजन पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में से एक हैं।


टीवी इंडस्ट्री में हिना खान की एंट्री भी दिलचस्प है। दरअसल उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए ऑडिशन देने को कहा था। इस पर वह सफल रहीं और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।


इस सीरियल में वह अक्षरा सिंघानिया के रोल में नजर आई थीं। 2016 में उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया था।उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक है कि इंस्टाग्राम पर 1.1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم