छोटे पर्दे के साथ ही बड़े पर्दे पर भी अपनी अदाकारी और हुस्न से सभी का दिल जीतने वालीं मौनी रॉय हाल ही में ताजमहल देखने पहुंची। ऐसे में मौनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मौनी रॉय ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मौनी, ताजमहल का दीदार करते नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय ने करीब 10 फोटोज और एक इंस्टाग्राम रील फैन्स के साथ शेयर किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। मौनी की तस्वीरों पर करीब ढाई हजार कमेंट्स हैं।
गुलाबी साड़ी में मौनी रॉय के फोटोज को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। कई सितारों ने भी मौनी की तस्वीर पर कमेंट किया है। सुरभी ज्योति ने कमेंट में लिखा- अब आप को देखें या ताज को।
बता दें कि मौनी के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि वो खुद 371 लोगों को फॉलो करती हैं। बता दें कि मौनी रॉय जल्दी ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।
إرسال تعليق