श्वेता तिवारी की खास लुक में छाईं तस्वीरें, देखकर फैंस हो गए दीवाने


 मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स से भी फैंस को दीवाना बनाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। 


अब हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस को भी उनका ये अंदाज खूब भा रहा है।


 लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में 40 की श्वेता रेड कलर की प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। वन शोल्डर टॉप और मैचिंग लहंगा में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही हैं।


न्यूड मेकअप, हाथों में गोल्डन कंगन और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। ट्रांसपेरेंट कलर का चश्मा लगाए हसीना एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।


वाकई में श्वेता की ये तस्वीरें फैंस को कायल करने वाली हैं और फैंस भी इन तस्वीरों को लेकर एक्ट्रेस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


काम की बात करें तो श्वेता तिवारी को ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में उनके किरदार के लिए खूब पसंद किया गया था। ये सीरियल बीते दिनों ऑफ एयर हो गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم