काली मिर्च
- काली मिर्च एक ऐसा उपयोगी गर्म मसाला है जो पाचन में सुधार करने के साथ ही भूख बढ़ाने में भी मददगार है। यह पेट को दुरुस्त करती है और गैस की समस्या से निजात दिलाती है।
- एक चम्मच गुड़ पाउडर और आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च को एक साथ मिलाएं और इसका सेवन करें। कुछ दिनों तक नियामित रूप से इसका सेवन करने से आपकी भूख में सुधार होगा।
- अदरक औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है, जिसका उपयोग खाना पकाने में और दवाईयों में इस्तेमाल होता है। यह अपच से राहत दिलाती है और भूख को बढ़ाती है। यह पेट के दर्द को कम करने में भी मदद करती है।
- आधा चम्मच अदरक का रस लें और इसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं। 10 दिन तक नियमित रूप से खाने से एक घंटा पहले इस पेस्ट का सेवन करें। आप अदरक को चाय में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंवला
- आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की वजह से कम हुई भूख में सुधार करता है। आंवला पाचन तंत्र में सुधार करता है और लीवर को डिटॉक्सीफाई भी करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेस्ट है आंवला।
- एक कप पानी में दो चम्मच आंवले का रस, नींबू का रस और शहद मिलाएं। इस काढ़े को रोजाना सुबह खाली पेट पिएं इम्यून सिस्टम बूस्ट होगी साथ ही भूख भी बढ़ेगी। आप चाहें तो आंवले का इस्तेमाल कच्चा या मुरब्बे के रूप में कर सकते हैं।
इलायची
- इलायची पाचन रस के स्राव को बढ़ाने में मदद करती है, जिसकी वजह से भूख बढ़ती है।
- आप भोजन से पहले बस दो-तीन इलायची चबा सकते हैं। आप चाय में इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं।
अजवाईन
- अजवाईन पेट की सभी प्रकार की समस्याओं को ठीक कर सकती है। यह भोजन के पाचन के लिए आवश्यक एंजाइम और अन्य एसिड के स्राव में मदद करती हैं।
- नींबू के रस में दो-तीन चम्मच अजवाईन डालें। मिश्रण को एक सूखी जगह पर तब तक रखें जब तक यह पूरी तरह से सूख न जाए। इसमें काला नमक मिलाएं। इसे रोजाना गर्म पानी के साथ इस्तेमाल लें। आप खाने से पहले आधा चम्मच अजवाईन भी चबा सकते हैं।





إرسال تعليق