कई विटामिन की खान हैं स्टार फ्रूट, सर्दियों में खाने से मिलते हैं कई फायदे

अधिकांश फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं पोषण विशेषज्ञ अपने पोषण पाने के लिए रोजाना फल और सब्जियां खाने पर जोर देते हैं। कुछ मौसमी फल भी हैं जो स्वादिष्ट होने के अलावा कई मायनों में स्वास्थ्यवर्धक भी हैं। ऐसा ही एक फल है स्टार फ्रूट। भारत में यह ‘आम्रख’ या ‘कमरख’ के नाम से लोकप्रिय है। यह फल जब कच्चा होता है तो हरे रंग का होता है और जब पक जाता है पीला हो जाता है। दोनों में एक अलग स्वाद है लेकिन स्वास्थ्य के लिहाजे से दोनों एक जैसे ही है। स्टार फ्रूट हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा यह अन्य स्वास्थ्य लाभ के लिए भी अच्छा होता है। तो आइए जानते हैं इसके क्या-क्या लाभ हैं।


स्टार फ्रूट में कई विटामिन, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम, फास्फोरस, जस्ता, और आयरन शामिल हैं। चूंकि यह पोटेशियम का एक समृद्ध स्रोत है जो कोशिकाओं और शरीर के तरल पदार्थों का एक महत्वपूर्ण घटक है, यह हृदय गति और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा स्टार फ्रूट का नियमित सेवन सोडियम के प्रभाव को कम करता है और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। स्टार फ्रूट में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो मोटापे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता हैा और पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं।


स्टार फ्रूट आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन घटाने और स्किन से संबंधित कई फायदे पहुंचाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और आपके दिल को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें कई लाभकारी पौधे-आधारित यौगिक होते हैं। कई अध्ययनों में बताया गया है कि स्टार फ्रूट का सेवन करने से सूजन, कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर के जोखिम को कम कर सकता है। इसमें विटामिन बी 9 और फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल और हृदय रोग से संबंधित खतरे को भी कम करता है।

Post a Comment

أحدث أقدم