'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, देखें

 
सब टीवी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने बोल्ड फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। 


हाल ही में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसके बाद से ही उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में एक्ट्रेस गोल्डन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इन तस्वीरों को अब तक 40 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।


आपको बता दें मुनमुन दत्ता ने टीवी शो में आने से पहले मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की है। पुणे के एक फैशन शो में सफलता मिलने के बाद वो साल 2004 में मुंबई आई। जिसके बाद उन्होंने ज़ी टीवी के शो ‘हम सब बराती’ में ‘मीठी’ का किरदार निभा कर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 


जिसके बाद वो साल 2008 में सब टीवी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ गई। जिसके बाद वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं।

Post a Comment

أحدث أقدم