'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' यह कहावत एक बार महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर सही साबित हुई है। दरअसल कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर ट्रेन गुजर रही थी उसी दौरान एक यात्री चलती हुई ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करने लगा और पैर फिसलने के चलते ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गया। गनीमत यह रही कि वहां पर मौजूद दो आरपीएफ जवानों ने सजगता दिखाई और उसे पकड़ लिया और बचा लिया।
घटना स्टेशन पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल जाता है। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में फंस जाता है। वह लगभग मौत के मुंह में जा चुका था। लेकिन उसी दौरान वहां मौजूद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के दो कर्मचारी दौड़कर उस शख्स को पकड़कर खींच लेते हैं।
हर साल कई लोगों की जिंदगी चलती ट्रेनों में चढ़ने और उतरने की वजह से चली जाती है। इसलिए गाड़ी के स्टेशन पर पूरी तरह रुके बिना कभी उतरने या चढ़ने की कोशिश ना करें। रेलवे की ओर से भी स्टेशनों पर यात्रियों की इस तरह की चेतावनी दी जाती है।
#WATCH: Two Railway Protection Force (RPF) personnel yesterday rescued a man at Kalyan Railway Station, Maharashtra who slipped while he was trying to board a moving train. pic.twitter.com/ONU4llnLtH
— ANI (@ANI) January 30, 2021

إرسال تعليق